जौनपुर धारा, खेतासराय। एसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में रविवार को थाना परिसर में होली और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें सख्त निर्देश दिया गया कि होली जुलूस में उन्माद फैलाने वाले गाने डीजे पर नहीं बजेंगे। बैठक में बिजली पानी और और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा भी छाया रहा। एसपी सिटी ने सख्त लहजे में कहा कि अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। होली जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था का आश्वासन दिया। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से छह इंस्पेक्टर, चार निरीक्षक, आठ सब इंस्पेक्टर, एक प्लाटून पीएसी, 11 महिला आरक्षी के अलावा क्यूआरटी और फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। उन्होंने होली और शब-ए-बारात का पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की लोगों से अपील की। लोगों की मांग पर नगर में साफ सफाई और समय पर बिजली, पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में सीओ चोब सिंह, थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह, मानीकला के चौकी प्रभारी सकलदेव सिंह, पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मो. असलम, संजय कुमार विश्वकर्मा, कपूर चंद्र जायसवाल, मो. असलम खान, डा. उमाशंकर, विक्की साहू, मो. सलीम, मतलूब अहमद, शक्ति यादव, कृपाशंकर राजभर, महमूद खान, बाबर आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
डीजे पर नहीं बजेंगे उन्माद फैलाने वाले गाने

Previous article
Next article

