Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरहोली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने लिया नमूना

होली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने लिया नमूना

जौनपुर धारा, जौनपुर। होली का त्योहार आते ही खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई हेतु नगर व आसपास के बाजारों में अभियान चलाकर आधा दर्जन दुकानदारों से नमूना लेकर सील कर उसे जांच हेतु भेज दिया। वहीं खाद्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना पर मिलावटखोरों में खलबली मची रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी तुलिका शर्मा ने बताया कि आगामी त्योहार को देखते हुए विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। केराकत नगर, थानागद्दी व पराउगंज बाजार से आधा दर्जन दुकानदार पवन गुप्ता, भेलाराम, व्यास यादव, सुनील कुमार गुप्ता, उमाकांत सिंह व जितेन्द्र कुमार के दुकानों से खोवा, नमकीन, वनस्पति घी, मिल्क शेक के नमूने लेकर सीज किए गये। अब इसे जांच हेतु भेजा जाएगा। खाद्य विभाग की टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय, देवेश यादव, सुधीर राय, राजेन्द्र कुमार आदि रहे।