― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरडीएम व कप्तान ने किया मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूप का औचक निरीक्षण

डीएम व कप्तान ने किया मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूप का औचक निरीक्षण

  • चुनाव के मद्देनजर तहसील मुख्यालय का दौरा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा संग गुरुवार साढ़े बारह बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहीं नामांकन कक्ष के बाहर का टूटा फर्श देख कर तत्काल सही करने का नगर पालिका को निर्देश दिया। नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। नामांकन पत्रों की बिक्री हेतु नायब तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, एसडीएम कोर्ट पहुंच जानकारी ली। तदुपरांत एसडीएम आफिस में बैठ पूरे नगरपालिका क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों के बावत जानकारी लिया। इस बावत मतदान स्थल पर साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। तदुपरांत आजमगढ़ मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में बन रहे स्ट्रांग रुम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह, अधिशाषी अधिकारी प्रदीप गिरी, मंडी सचिव गुलाब सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share Now...