जौनपुर धारा, खेतासराय। शिक्षक समाज का दर्पण होता है। वह शिक्षा के माध्यम से लोगों को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है। शिक्षक अपनी मेहनत से बच्चों को तराश कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाते है। ऐसे में शिक्षकों को भी गर्व महसूस होता है। जब उसके द्वारा पढ़ाएं गए छात्र-छात्राएं पढ़ लिखकर अच्छे ओहदे पर पहुँच जाते है। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाएं जा रहे। अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन कर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। उसी कड़ी में विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र अंतर्गत स्थित पूर्व माध्यमिक विधालय कलापुर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मौर्य को स्मृति चिन्ह देकर उत्कृष्ट सम्मान से जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सम्मानित किया। जिससे विद्यालय परिवार व सुखचिन्तको में खुशी की लहर छा गयी। सम्मानित होने के बाद बातचीत के दौरान अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि इस तरह से मिलने वाले सम्मान कार्य के प्रति हौसला बढ़ाते है। यदि आप सच्चे मन और लगन से काम करते है तो सचमुच समाज उसकी प्रशंसा करेगा।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
डीएम ने प्रधानाध्यापक को उत्कृष्ट सम्मान से किया सम्मानित



