- सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुँचाने का दिया निर्देश
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकास खण्ड मछलीशहर के ग्राम पंचायत कोरमलपुर में ’ग्राम चौपाल, ग्राम की समस्या, ग्राम में समाधान का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर कैम्प के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने विस्तार से वृद्वा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, शौचालयों, प्रधानमंत्री आवास, हैण्डपम्प, पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्दशित किया कि योजनाओं के अवशेष पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ दिया जाये। ग्रामीणों ने डीएम से नाले की खुदाई की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने सचिव को मनरेगा से खुदाई कराने के निर्देश दिए। गाँव में रास्ते की मांग हेतु जिलाधिकारी के समक्ष आयी जिसपर उन्होंने सचिव को अति शिघ्र कार्य कराये जाने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड की समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया कि आज सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाये। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण न किये जाने की शिकायत की। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस गांव में सभी का वरासत दर्ज करा ली गयी है। इस चौपाल में खतौनियों का वितरण भी किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जमालपुर में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। जाहँ मौके पर मात्र 27मजदूर कार्य करते पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिहं को निर्देश दिया कि अन्य गाँव के मजदूरों को लगाकर तेजी से कार्य कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बरसात के पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, पी.डी.जयकेश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


