― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने योग के महत्व पर डाला प्रकाश

एसपी ने योग के महत्व पर डाला प्रकाश

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड जौनपुर में दीप प्रज्ज्वलित कर सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। योग गुरु ने विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी के साथ ही पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण ने उपस्थित रहकर योग किया। पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान समय में योग की महत्वता पर प्रकाश डाला व जरुरत के बारे में सभी को बताया कि किस तरह योग करना हमारे जीवन में लाभदायक है तथा यह सभी के लिए आवश्यक है। हमें प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए।

Share Now...