― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं

डीएम एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं

  • श्रीगौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण कर ली जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस पर कुल 8प्रार्थना पत्र पड़े जिसमे दो का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने राजस्व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाय ताकि उनको दौड़ना न पड़े। फरियादियों की समस्या सुनकर उन्होंने मौजूद अधिकारियों से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार डीएम, एसपी ने सबसे पहले गौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण कर थाने पहुंचकर समाधान दिवस में समस्याएं सुनी। राजस्व विभाग के कोई जिम्मेदार अधिकारी के न होने से डीएम ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर अशोक सिंह, थानाध्यक्ष सुजानगंज सहित राजस्व कर्मचारी एवं फरियादी मौजूद रहे।

Share Now...