Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडा.प्रकाश का पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित था -शिव कुमार

डा.प्रकाश का पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित था -शिव कुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद परिवार ने संस्थापक डा. सूरज प्रकाश 103वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का आरम्भ वन्देमातरम से हुआ। परिषद ने पर्यावरण संगोष्ठी, तुलसी पौध वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। शाखाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा संस्थापक सूरज प्रकाश ने एक दीप जलाया जिससे कई और दीपक जल गये। मुख्य अतिथि परिषद पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने बताया जीवन के अंतिम पड़ाव तक परिषद के माध्यम अपने सेवा कार्य को जारी रखा। पूर्व अध्यक्ष अवधेश गिरी ने कहा कोविड के बाद पर्यावरण महत्व सभी को मालूम पड़ा। डा. गौरव ने पेड़ को लगाने के बाद पेड-पौधे कैसे सुरक्षित रहे इस पर टी गार्ड लगाने की बात कही। प्रान्तीय दायित्वधारी दिलीप जायसवाल ने खुले जगह पर पौधे लगाने की बात कही। सचिव पंकज सिंह ने सूरज प्रकाश के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उपस्थित सभी सदस्यगण को पूर्व अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने तुलसी पौध का वितरण किया। कार्यक्रम मे दिलीप जायसवाल, विक्रम गुप्त, अवधेश गिरी, अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन पंकज सिंह, आभार संजय अस्थाना ने किया।