जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित एजेंडा बिंदुओं पर गहनता पूर्वक चर्चा हुई और जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशो की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जाए। एआरटीओ प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी को जौनपुर से आजमगढ़ रोड, सुल्तानपुर रोड, मछलीशहर रोड, वाराणसी रोड पर सड़क दुर्घटना संभावित स्थानों के बारे में अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त मार्गों को एनएचएआई द्वारा ठीक करने लिंक मार्गो पर गति अवरोधक लगाने, जगह-जगह साइनेस लगाने, एवं सड़क के मध्य कट वाले स्थानों पर चमकीले रिफलेक्टर लगाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षरबर चौहान, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राजेंद्र कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर जेपी शुक्ला एवं सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
डीएम की अध्यक्षता में आहूत हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Previous article


