Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसप्ताह भर से चोरों के निशाने पर है एक एटीएम

सप्ताह भर से चोरों के निशाने पर है एक एटीएम

  • एटीएम संचालक ने दो चोरों को पकड़ पुलिस को सौंपा

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मुख्य मार्ग के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित एटीएम को चोरों ने दस दिन के अंदर दो बार निशाना बनाया। लेकिन एटीएम संचालक की सक्रियता के चलते दोनों बार में दो चोरों को पुलिस के हवाले किया। लेकिन अभी तक पुलिस ने फरार हुए चोरों को पकड़ने में सफलता नहीं प्राप्त कर सकी है। बताते चलें नगर के आजमगढ़ मार्ग पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित एक एटीएम पर चोरों ने एक माह में तीन बार चोरी का प्रयास किया। जिसमें संचालक सुफियान ने दोनों बार एक एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा और फरार तीन चोरों को पकड़ने में पुलिस आज तक नाकाम हैं। एटीएम संचालक ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली अच्छी नहीं है। किसी दिन चोर बड़ी घटना को अंजाम दे देंगे। जनता में पुलिसिया कार्य प्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है।