Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरट्रैक मरम्मत कार्य को लेकर तीन घंटे खड़ी रही गोदिया व सुहेलदेव...

ट्रैक मरम्मत कार्य को लेकर तीन घंटे खड़ी रही गोदिया व सुहेलदेव एक्सप्रेस

  • कड़ी धूप में स्टेशन पर पानी के लिए तरसे यात्री

जौनपुर धारा, जफराबाद। गाजीपुर जफराबाद रेल प्रखंड पर औड़िहार के पास ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार को सुबह से ब्लॉक लिया गया था। गाजीपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन गोदिया एक्सप्रेस तीन घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सुहेलदेव जौनपुर जंक्शन पर लगभग दो घंटे तक खड़ी रही। यात्री प्यास और तेज धूप की वजह से झल्लाकर बार-बार स्टेशन मास्टर से उलझ जा रहे थे। किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत कराना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को समझाया कि आगे ट्रैक की मरम्मत हो रही है ट्रेन नहीं जा सकती। बार-बार यात्री गोदिया एक्सप्रेस को जौनपुर जंक्शन पर जाने के लिए मांग कर रहे थे। जंक्शन पर भी रेल ट्रैक खाली नहीं था। स्टेशन अधीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि औड़िहार में ब्लॉक लेने की वजह से जौनपुर जंक्शन पर सुहेलदेव को 10 बजे तक से 12:15 बजे तक स्टेशन पर रोकना पड़ा। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गोदिया एक्सप्रेस 12 से दोपहर 3 बजे तक खड़ी रही। स्टेशन पर पेयजल के लिए समुचित व्यवस्था न होने की वजह से यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर आए दिन पानी में लगे टोटी को यात्री तथा अन्य खुराफाती तत्व तोड़कर उठा ले जाते हैं जिसकी वजह से पानी की समस्या बनी रहती है। आसपास मार्केट न होने की वजह से एक दो छोटी चायपान की दुकानें हैं। बोतल का पानी का स्टॉक खत्म हो गया था। ऐसे में यात्री पानी के लिए तरस गए।