Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत

ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-शाहगंज स्टेशन के बीच गोरारी गांव के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बूंदा गांव निवासी 72 वर्षीय रामचेत के रुप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार रामचेत क्षेत्र के युनुसपुर गांव अपनी पुत्री के घर आया था। घर जाने के लिए वह सुबह खेतासराय स्टेशन से किसान एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुआ। डेढ़ किलोमीटर आगे गोरारी के पास ट्रेन पहुंची थी कि गेट पर खड़ा रामचेत असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश की पहचान कराया। जानकारी होने पर परिजन और रिश्तेदार भी रोते बिलखते पहुंचे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।