जौनपुर धारा, शाहगंज। परिजनों की डांट से छुब्ध युवती ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर देख परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार कराया गया। समीपवर्ती जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय मंजूषा पुत्री भगवान दास शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर परिजन ने डांट दिया जिससे नाराज होकर घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजनों को जानकारी हुई तब तक हालत गंभीर होने के चलते आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ


