Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत।

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत।

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास ट्रेन के धक्के से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के गुलाब यादव शनिवार को सुबह आठ बजे ही घर से निकल गए थे। जौनपुर-औड़िहार रेलवे प्रखंड पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास गुलाब रेलवे लाइन से होते हुए पैदल जा रहा था। तभी सुबह साढ़े नौ बजे के करीब गाजीपुर के तरफ से आ रही ट्रेन के इंजन ने उन्हें तेज टक्कर मार दिया। ट्रेन के धक्के से गुलाब यादव(55) की सर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर  मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने के उप निरीक्षक रामलाल मौके पर आ गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलाब की मौत से घर पर कोहराम मच गया।