Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत

ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने मंगलवार की शाम बोरिंग ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गिर गया जिस पर बैठी एक 15 साल की किशोरी की ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बंधवा की तरफ से एक बाइक सवार युवक तीन युवतियों को बैठाकर जमालापुर की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाजार में स्टेट बैंक के सामने जब वह पहुंचा व एक बोरिंग ट्रक को ओवरटेक करने लगा तभी सामने से अचानक एक दूसरी बाइक आ गई जिससे बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से भिड़ गया। बाइक पर सवार एक 15 साल की किशोरी सिमरन पुत्री मेहताब ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी रही। मृतक किशोरी का घर गोपालापुर शेखपुर थाना रामपुर बताया जा रहा है।