जौनपुर धारा, जौनपुर। डॉ.रिजवी लर्नर्स अकैडमी परिसर में यातायात पुलिस द्वारा ‘हेलमेट सीट बेल्ट’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा रहें।अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने किया। रिमोट का बटन दबाकर फिल्म का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जागरूकता हेतु फैंसी ड्रेस में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लघु फिल्म के कलाकारों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिखाने के लिए नहीं बल्कि अपना जीवन बचाने के लिए लगाएं, हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी से अपील करते हुए कहा कि स्कूल के बच्चे अपने माता-पिता से कहें कि वे जब भी गाड़ी चलाएं हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं। अभिभावक भी 18साल से ऊपर जाने के उपरांत ही बच्चों को गाड़ी चलाने दे और हेलमेट के साथ ही विद्यालय भेजें। अतिथियों का स्वागत सीओ ट्रैफिक देवेश सिंह ने किया। आभार ट्रैफिक इंस्पेक्टर जौनपुर जी.डी शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, आर आई अनुपम सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ.रुचि शर्मा, डॉ.विवेक, साल्वेशन हॉस्पिटल से डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव,सिद्धिविनाय ज्वैलर्स से सूरज सेठ, डॉ.जंग बहादुर सिंह, अनुज शर्मा, अंजना सिंह, रमेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, डॉ.प्रिया सिंह, काजोल सोनकर, सरला महेश्वरी, हिमांशु राय, राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, राहिल शेख, इमरान इराकी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
नया भारत, नई चुनौतियाँ : राष्ट्रीय स्तर पर बदलती प्राथमिकताएँ
2026 का भारत केवल विकास की रफ्तार से नहीं, बल्कि रोजगार, तकनीक, जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन जैसी नई चुनौतियों से भी पहचाना जा रहा है।
जिलाधिकारी ने किया फिल्म हेलमेट का विमोचन

Previous article


