जौनपुर धारा, खेतासराय। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में शुक्रवार को सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली के एनसीसी छात्रों ने इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। गांवों में भ्रमण कर छात्रों ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने रैली को रवाना किया। खुदौली गांव का भ्रमण करने के बाद रैली कालेज पहुंचकर हुई। एनसीसी के छात्र हम सब ने ठाना है।हर बच्चे का टीकाकरण कराना है। अपने बच्चों को बिमारियों से बचाना है, सब काम छोड़ पहले टीका लगवाना है। का नारा लगाते चल रहे थे। रैली समापन के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एक बैठक की। प्रधानाचार्य ने बताया कि टीकाकरण से बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। टीकाकरण से बच्चों के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी ने जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण से बच्चों को 12जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। सहयोग में एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, राममिलन यादव, राहुल कुमार यादव रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
टीकाकरण को एनसीसी छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Previous article
Next article

