Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसंस्कार भारती द्वारा आयोजित किया कान्हा महोत्सव

संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया कान्हा महोत्सव

  • श्रीराधा कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा बुधवार को कान्हा महोत्सव का आयोजन लक्ष्मी नारायण वाटिका में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी, विट्टू किन्नर, डाली जोशी किन्नर, विरेन्द्र सिंह बंटी रहें। अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने किया। दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत कान्हा महोत्सव प्रारंभ हुआ। जिसमें लल्ला वर्ग में वेदा, सार्थक, रुद्राक्ष क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कृष्ण वर्ग में उज्जवल, अक्षत लावन्या राधा वर्ग में फैरी, श्रेया, श्रेयांशी औवल रहीं। युगल वर्ग में आकृति एवं आर्या, देव-आकाश एवं जय-आरोही को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष कृष्णकान्त सोनी महामंत्री विरेन्द्र यादव वीरु ने प्रकट किया। संचालन श्रीष मोदनवाल एवं अनुपमा अग्रहरि ने किया। इस दौरान भुवनेश्वर मोदनवाल, शीम प्रकाश अग्रहरि सिम्पू, सुभाष चन्द्र यादव चंदू, हनुमान अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरि, श्रवण अग्रहरि, अजेन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।