Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

जौनपुर धारा,जौनपुर। सर्राफा एसोसिएशन के तत्वाधान में होली मिलन एवं सम्मान समारोह पुरे हर्षोउल्लास के साथ जनपद के स्वर्ण व्यवसायी एवं सर्राफा कारोबारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धनश्याम दास बगीचा उर्दू बाजार सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुम्भारभ डी.एम. कार्डियोलाजिस्ट मेदांता हास्पिटल डॉ.गणेश सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप सोनार संत शिरोमणि संत नरहरि दास को मल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सभी आगन्तुकों को बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी सम्बन्धों एवं प्रेम को बढ़ाता है। एक दूसरे के प्रति द्वेष की भावना को खत्म करता है। उन्होंने अपने उद्धबोधन में कहा कि सर्राफा कारोबारियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उस समस्या का निदान तुरन्त किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.राम सूरत मौर्या ने सभी सर्राफा व्यवसासियो को होली मिलन समारोह की बधाई दी। जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। वाराणसी की धरती से आये विशिष्ट अतिथि स्वर्णकार समाज से विष्णु दयाल सेठ एवं एसोसिएशन के संरक्षक अशोक बैंकर, डॉ.गणेश सेठ को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल सेठ ने किया। एसोसिएशन के संरक्षक, अशोक बैकर्स ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। अध्यक्ष अमर जौहरी ने कहा जनपद के किसी भी सर्राफा व्यवसायी की कोई भी समस्या यदि उत्पन्न होती है तो जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन आपके साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुखरूप से बीजेपी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, संरक्षक अमर बहादुर सेठ, सुभाष अग्रहरी, उमाशंकर सेठ, इन्द्रजीत सेठ, दयाशंकर सेठ, मोनू, राजकुमार स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद विमल सिंह, सोहन लाल स्वर्णकार, अन्नू सेठ, श्याम मोहन अग्रवाल, स्वर्णकार कारीगर संघ अध्यक्ष रविन्द्र सेठ, मो.शरीफ, आसिफ खान, सूरज सोनी, अशोक सेठ, राम दास सेठ, नीरज सेठ, अनिल सेठ, रामअवतार सेठ एवं नगर के गणमान्य सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।