जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि प्रतापगढ़ जनपद के लिए डिपो से बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा रविवार से शुरू हो रही है। इस सेवा से यात्रियों को हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। एआरएम राजेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ के यात्रियों के लिए सहूलियत हो इसको देखते हुए इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। डिपो से हर जगह की बसें चलाई जा रही थी अब प्रतापगढ़ के लिए अथक प्रयास से सेवा शुरू हो रही है। आगे उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर जहां बसों के लिए यात्रियों को दिक्कत होगी जौनपुर डिपो उनकी सुविधा को देखते हुए बसों के संचालन पर विचार किया जायेगा। वहीं एआरएम ने यह भी बताया कि चालकों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया जो 13 नवम्बर को बदलापुर, 15 को मछलीशहर,17 को जौनपुर तथा 19 को मड़ियाहूं में भर्ती प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जौनपुर डिपो से संचालित होगी प्रतापगढ़ सेवा

Previous article

