Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसफाईकर्मियों का वेतन और ईपीएफ समय से दिया जाए : भग्गूलाल बाल्मीकि

सफाईकर्मियों का वेतन और ईपीएफ समय से दिया जाए : भग्गूलाल बाल्मीकि

  • लोक निर्माण विभाग में बैठक कर दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश शासन, कल्याण नियोजन प्रकोष्ठ, समाज कल्याण विभाग भग्गूलाल बाल्मीकि द्वारा लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, पीओ डूडा, मंडी समिति सचिव एवं सफाई कर्मी यूनियन/ संगठन प्रमुखो के साथ हाथ से मैला साफ करने की कुप्रथा से विमुक्त स्वच्छकारों के पुनर्वासन तथा सफाई कर्मियों की समस्याओं के संबंध में बैठक की।

बैठक में सदस्य ने समस्त ईओ को निर्देश दिया कि सफाई कर्मचारियों का वेतन १ अक्टूबर से ३७४.५३ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से हो गया है उसे लागू करे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन और ईपीएफ समय से दिया जाए। ईपीएफ कटौती में किसी प्रकार की घपलेबाजी नहीं होनी चाहिये अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अनुपस्थित ईओ पर नाराजगी व्यक्त की। सदस्य द्वारा सफाई कर्मियों से वार्डो की साफ-सफाई, वेतन, ईपीएफ की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया की वार्डो की साफ-सफाई नियमित की जाए। समाज कल्याण के अनुसेवक सुनील कुमार से स्वछकारो के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि डीपीआरओ और समस्त ईओ को स्वछकारों के संबंध में गाइडलाइन उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने अ•युदय योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।