Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने उत्साह पूर्वक मनाया महान दिवस

जेसीआई चेतना ने उत्साह पूर्वक मनाया महान दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई चेतना सप्ताह के बाद महान दिवस कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित बैंक्विट हॉल में संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। अध्यक्ष ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने चेतना संस्था द्वारा नगर में किए जा रहे। कार्यों की सराहना किया और बताया कि आने वाले समय में महिलाओं का योगदान और बढ़ने वाला है इसलिए आप सभी लोग आगे बढ़कर नेतृत्व कीजिए जेसीआई संस्था ऐसी संस्था है जो ट्रेनिंग के क्षेत्र में भारत के साथ पूरे विश्व में अपना एक अलग पहचान बनाकर रखी है, मुख्यवक्ता के रूप में जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर ने बताया कि जेसीआई संस्था व्यक्तित्व के विकास के क्षेत्र में कार्य करती है। साथ में नेतृत्व कला और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना इसका मुख्य उद्देश्य होता है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने चेतना के अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारी को महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़कर काम करने के लिए बधाई दिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि जेसीआई संस्था युवाओं का विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। गणेश वंदना नितिन एण्ड डांस ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता का सम्मान अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अंगवस्त्रम मोती माला के साथ माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए किया।