जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के चहारसू चौराहा के व्यस्त इलाके के पास हौसला बुलंद बदमाश ने मॉर्निंग वॉक से लौट रही सर्राफा कारोबारी की पत्नी के गले से सोने की चेन व स्मार्ट फोन झपटकर भाग निकला। हालांकि देर शाम इस आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ताड़तला निवासी सर्राफा कारोबारी कृष्ण कुमार सेठ उर्फ बचाऊ की पत्नी रेखा देवी रोज की भाँति सोमवार की सुबह लगभग 5:00 बजे अपने घर से निकली और सद्भाभावना पुल से होते हुए शाही पुल होते हुए जैसे ही वह चहरसू चौराहा से अपने घर जाने के लिये गली में घूमी वही कुमुद नर्सिंग होम के पास अचानक एक व्यक्ति सर पर गोल टोपी लगाए हुए हैं आया और महिला के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर निकलने के फिराक में लग गया महिला भी अपनी चेन बचाने के लिए बदमाश से भिड़ गई और कुछ देर तक महिला ने अपने चैन को बचाने का प्रयास किया लेकिन बदमाश अपने मंसूबे ठहरी उसके गले की चेन और कीमती मोबाइल छीनकर बदमाश उसी गली में भाग गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला अपने पति के साथ कोतवाली जाकर घटना की सूचना दिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोप एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
मार्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने के चेन व मोबाइल छीन बदमाश फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार



