― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडेंगू रोगियों के कम प्लेटलेट के लिये चिन्हित किये गये हॉस्पिटल

डेंगू रोगियों के कम प्लेटलेट के लिये चिन्हित किये गये हॉस्पिटल

जौनपुर धारा, जौनपुर। औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चन्द्रेश कुमार द्विवेदी ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में वर्तमान समय में मच्छरो के काटने से डेंगू जैसी बीमारी उत्पन्न हो रही है, डेंगू बुखार के कारण डेंगू रोगियों का प्लेटलेट्स कम हो रहा है, रोगियों के प्लेटलेट्स की जरूरतो को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद के 06 ब्लड बैंको में डेंगू पीड़ित मरीजो की प्लेटलेट्स की जरूरतो को पूरा करने की व्यवस्था की गयी है। लाइन बाजार स्थित मेसर्स आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेन्टर, मड़ियाहूँ पड़ाव, उमरपुर हरिबन्धनपुर स्थित मेसर्स ईशा हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर, जेसीज चौराहा सदर मेसर्स कृष्णा हार्टकेयर एण्ड ब्लड सेन्टर, शाहगंज में मेसर्स अनिता हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर एवं मेसर्स आर.के.हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर, मछलीशहर में मेसर्स श्रीराम हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर में व्यवस्था की गयी है। उपरोक्त अंकित ब्लड बैंक से मरीजो अथवा उनके अभिभावको को सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर प्लेटलेट्स प्राप्त किया जा सकता है। साफ-सफाई, प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के द्वारा समन्वित प्रयास किये जा रहे है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए अपने घर में प्रयोग होने वाले गमले, कूलर, प्रिâज के ट्रे, एसी ट्रे, छत के ऊपर पडे़ टूटे फूटे बरतन आदि में जलभराव न होने दे। बताना उचित होगा कि डेंगू का मच्छर एक चम्मच साफ पानी में भी प्रजनन कर सकता है। प्रत्येक सप्ताह घरेलू उपयोग के उपरोक्त पात्रो का पानी अवश्य रूप से गिरा दें। जनपद के समस्त टायर पंचर का कार्य करने वाले, कबाड़ का कार्य करने वाले, चाय बेचने, लस्सी बेचने, चाट, मिठाई की दुकान चलाने वाले व्यापारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाता है कि प्रयोग के बाद निष्प्रयोज्य खाली मिट्टी के बर्तन, थर्माकोल के बर्तन, प्लास्टिक के बर्तन को खुले में न फेकें अन्यथा बरसात के पानी भरने के कारण डेंगू मच्छर के ब्रिडिंग होने की संभावना रहेगी।

Share Now...