जौनपुर धारा, केराकत। नगर के रेलवे स्टेशन पर पाँच दिन से अनशनरत रेलवे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं को शनिवार को शाम चार बजे सांसद वीपी सरोज ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। वहीं रेलवे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुये कहा कि आप पार्टी के साथ है तो हम आपके साथ है। आपकी और केराकत की जनता की जायज मांगों को दिल्ली मंत्रालय में उठाने कोशिश करूँगा। संघर्ष समिति में से कोई दो कार्यकर्ता मेरे साथ दिल्ली चलकर रेलमंत्री से मिलकर अपनी बात व स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के रोकने सम्बन्धी बात कर सकते है। बातों ही बातों में संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की चुटकी लेते हुए सांसद ने सुहेलदेव एक्सप्रेस वे गोंदिया एक्सप्रेस को जल्द से जल्द रुकवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनोज कमलापुरी, अनिल सोनकर गांगुली एडवोकेट, हंस कुमार सोनकर मकालू, सुबाष यादव फौजी, अभय कमलापुरी, वकील अंसारी, अभय जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
जूस पिलाकर सांसद ने खत्म करवाया अनशन

Previous article

