Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यांे की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि व्यापार कर में प्रवर्तन कार्य बहुत कम हुआ है उसे बढ़ाया जाए। व्यापार कर में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति कम होने पर नाराजगी व्यक्ति की। खनन विभाग की समीक्षा करते हुए पाया कि 40भट्ठों के द्वारा रॉयल्टी जमा नहीं की गई है जिसे शत-प्रतिशत जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए गए कि जिस दिन बैनामे हो, क्रेता को उसी दिन बैनामे की कॉपी उपलब्ध करा दिया जाए। इस दौरान उन्होंने मुकदमों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की और निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पुराने वादों को निस्तारित किया जाए। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट सहित उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारगण सहित अन्य उपस्थित रहे।