Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी समेत आठ...

Jaunpur News : छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी समेत आठ लाख के आभूषण किया पार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोधुआं गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्सों में रखे पचास हजार नगदी समेत आठ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवार को प्रातः सोकर उठने के बाद हुई। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गोधुंवा गांव निवासी शिवपूजन दूबे का पक्का मकान है 26फरवरी को उनकी माता का वार्षिक श्राद्ध है। जिसमें शामिल होने हेतु बेटा बहू मुंबई से घर आए हुए थे। घर में अपना सामान रखने के बाद अपना कमरा बंद कर बहू मायके चली गई। मकान के पीछे स्थित नीम के पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। आंगन में जाली नहीं लगी हुई है, साड़ी का फंदा बनाकर उसके सहारे आंगन में उतर गए। कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। उनकी बहू के कमरे में ताला लगा हुआ था, उक्त को तोड़कर कमरे में घुस गए। आभूषण कपड़ों से भरे दो बक्से बगल स्थित बाग में उठा ले गए और कुदाल के सहारे बक्सों का ताला तोड़ दिया। उक्त में रखे दो सोने की चैन दो झुमका चार अंगूठी एक जोड़ी छागल दो जोड़ी पायल व पचास हजार रुपए नगद उठा ले गए। बक्से में रखी साड़ी व अन्य सामान बाग में छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। भुक्तभोगी ने बताया कि नगदी समेत 8 लाख रुपए कीमत के आभूषण चोरी हुआ है। इस बाबत पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच व कार्रवाई की जा रही है।