जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में ईवीएम मशीन की वास्तविक स्थिति देखी गई है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गई। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण

Previous article

