Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया जल जीवन मिशन कार्य का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया जल जीवन मिशन कार्य का औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा मरगुपुर में जल जीवन मिशन कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि स्वयं परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करें और परियोजना के शीघ्र संचालन हेतु यथोचित कार्रवाई करें। जिलाधिकारी के द्वारा अस्थाई गो-आश्रय स्थल बसारतपुर, विकासखंड बक्शा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गोवंशो को दिए जाने वाले हरे चारे, उनके स्वास्थ्य की जांच, रख रखाव आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। भूसा गोदाम में पर्याप्त मात्रा में भूसा पाया गया। जिलाधिकारी ने गो वंशो के लिए बोई गई नेपियर घास के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि नेपियर घास का प्रबंधन उचित ढंग से किया जाए जिससे गोवंशो को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध रहे। इस अवसर पर  उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।