Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजिला उद्यान अधिकारी के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन

जिला उद्यान अधिकारी के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक, एलडीएम शंकरचन्द्र सामंत ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में डॉ.सीमा सिंह राणा, प्रभारी (पीएमएफएमई/डीआरपी व उद्यमियों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत लोकल उद्योगों का बढावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का विस्तार से चर्चा की गयी तथा उपस्थित डीआरपी व उद्यमियों को इस योजना से सम्बधिंत प्रश्नों का समाधान किया गया, साथ ही साथ कुछ उद्यमियों का इस योजना के अन्तर्गत नमकीन उद्योग, बेकरी उद्योग मिठाई उद्योग पशु एवं मुर्गी चारा, तेल मील, आटा चक्की, में रजिस्ट्रेशन भी किया गया। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जनपद का इस वित्तीय वर्ष में 177 के सापेक्ष 150 सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित उद्योगों का लोन स्वीकृत किया जा चुका है। बैंकों व एलडीएम के सहयोग से लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत तक की पूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है। बडे ही हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद जौनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। पुनः अवगत कराना है कि प्रोजेक्ट कास्ट का 35 प्रतिशत या अधिकतम 10लाख की सब्सिडी प्रदान की जाती है।