Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमारपीट के मामले में एक पक्ष से चार महिलाओं सहित नौ पर...

मारपीट के मामले में एक पक्ष से चार महिलाओं सहित नौ पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गांव में बुधवार की शाम दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से चार महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। गांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी राम प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी रामजतन शाम को शराब के नशे में उसके घर पहुंच गाली देने लगा। विरोध करने पर उसे मारने पीटने लगा। आरोप है कि बचाव करने आए उसके बेटे और पुत्र बधू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के रामजतन, अनिल, कपिल, मुकेश, दुर्गेश, रेखा, विनीता, पुनीता और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।