Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजिला अस्पताल से भागा अपराधी धराया

जिला अस्पताल से भागा अपराधी धराया

  • गुरुवार की दोपहर चकमा देकर पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार
  • कोतवाली पुलिस ने आधी रात भंडारी से पकड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला चिकित्सालय से गुरुवार की दोपहर पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दुष्कर्म व मारने-पीटने के आरोपित अपराधी को आधी रात कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। इसके बाद महकमे ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना के मरगूपुर निवासी सुरेश खरवार उर्फ शुभम के विरुद्ध सिंगरामऊ थाना में क्षेत्र की एक लड़की ने मारने-पीटने व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को बदलापुर पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। गुरुवार को एक्स-रे कराने के लिए बदलापुर थाने के कांस्टेबल देवेश कुमार यादव व होमगार्ड दशरथ राम आरोपित सुरेश खरवार को जिला कारागार से लेकर जिला अस्पताल ले गए थे। अस्पताल परिसर से दोपहर करीब १२ बजे सुरेश खरवार सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर चारदीवारी फांदकर भाग गया था। पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जनपद के साथ ही प्रतापगढ़ जिले की पुलिस भी उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने लगीं। देवेश कुमार यादव की तहरीर पर कोतवाली में फरार अपराधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर (क्राइम) अशोक यादव पुलिस टीम के साथ सुरेश खरवार की तलाश में जुट गए। आधी रात पुलिस टीम ने सुरेश उर्फ शुभम खरवार को भंडारी स्टेशन से पकड़ लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित का चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।