Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिंदा आदमी को तोप से उड़ायेंगे जादूगर जे कुमार

जिंदा आदमी को तोप से उड़ायेंगे जादूगर जे कुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के राजकमल टाकीज में रविवार से हर दिन अपनें नये-नये अविश्वसनीय चमत्कारों से जादू की दुनियां में तहलका मचानें वाले जादूगर जे कुमार पहली बार जौनपुर शहर वासियों के लिये ऐसा चमत्कार लेकर आये है। जिसे देखकर लोगों के रोगटे खड़े हो जायेंगे। जादूगर जे कुमार तेज गति से उड़ने वाला हेलीकॉप्टर जादुई मंच पर दिखायेंगे। जादूगर जे कुमार अपने हैरतअंगेज जादूई करिश्मों के साथ हिन्दुस्तान का तीसरा दौर पूरा करते हुये एक बार फिर यहाँ नये-नये जादुई करिश्में लेकर अपने 55लोगों की टीम के साथ आये हैं। विश्वरंगमंच पर 21 हजार 101हाउसफुल शो पूरा करने के बाद भी पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ अपने जादू कला से लोगों को सम्मोहित कर रहे हैं। उनकी कला से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के नामचीन हस्तियों ने ना केवल जादू को देखा, बल्कि सराहा और जादूगर जे कुमार को सम्मानित भी किया। जादूगर ने हर उम्र और हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान साज-सज्जा के साथ हर जादूई आईटमों को तैयार किया है। उनके 7200सेकेण्डस के थ्रिल पैक तमाम बडे-बडे आईटमों के साथ-साथ इल्यूजन आफ अमेरिका, आधुनिक काल को रखते हुए आधूनिक मनोरंजन के खजाने में जादूई अध्यात्म जादुई मंच पर हेलीकॉप्टर, स्लाइस लेडी आफ अमेरिका और हँसी से लोट-पोट कर देने वाला मनोरंजन भी है। जादू शो के अंत में जब सभी कलाकार हाल में बैठे बच्चों को बैलून बांटते हुए दर्शकों के बीच पहुँचते हैं, तो बच्चे कलाकारो के साथ खुशी के मारे चाहचहाने लगते हैं, और ऐसे माहौल को देख कर बच्चों के साथ-साथ बडे भी थिरकने से अपने आपको रोक नहीं पाते जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है। जादूगर दुनियां से अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरुतीयों को दूर करने और स्वस्थ मनोरंजन देने के लिए कृत कल्पित हैं, उनका सबसे बड़ा सपना है कि जिस भारत देश की प्राचीनतम् जादू कला कभी शिखर पर थी, फिर से खर पर पहुंच जाए और भारत दुनियां का सबसे बड़ा जादूगर देश बन जाये।