Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरबाबासाहब के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगे गृहमंत्री :...

बाबासाहब के अपमान पर देश की जनता से माफी मांगे गृहमंत्री : राकेश मौर्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाजनों, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर में  कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ता द्वारा गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट का भ्रमण कर सैकड़ो की संख्या में मौजूद सपा कार्यकताओ ने  बाबा साहेब का चित्र हांथो में लेकर बाबासाहब का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, बाबासाहब के सम्मान में एकजुट पीडीए मैदान में, अमित शाह माफी मांगो अमित शाह इस्तीफा दो, अमित शाह को बर्खास्त करो, बाबा तेरा मिशन अधूरा अखिलेश यादव करेंगे पूरा, जैसे नारों के साथ सपाजनों के आक्रोश के भाव झलक रहा था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ.बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के अपमान से देश के करोड़ों करोड़ दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों के सम्मान को आघात पहुंचा है। हम सब उनके कट्टर अनुयाई हैं, हम बाबासाहब का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, सांसद प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के आपत्तिजनक बयान से भाजपा के संविधान और बाबासाहब के प्रति नफरत के भाव आज खुलकर सामने आ गए, ऐसे में भाजपा संविधान विरोधी है और बाबासाहब से नफरत करती है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल, संजय सरोज, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, रमापति यादव, सैयद आरिफ, रुखसार अहमद, पूनम मौर्य, श्रवण जायसवाल, रत्नाकर चौबे,  ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, विक्रमजीत बिंद, जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, डॉ.सरफराज़ खान, इरशाद मंसूरी, केशजीत यादव, दीपक गोस्वामी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।