Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुर300 से अधिक घुटनों का प्रत्यारोपण कर बनाया कीर्तिमान

300 से अधिक घुटनों का प्रत्यारोपण कर बनाया कीर्तिमान

जौनपुर धारा, जौनपुर। यश हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के प्रख्यात हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ.अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अब-तक 300से अधिक घुटनों का प्रत्यारोपण कर नया कीर्तिमान बनाया है। उनके इस भारी-भरकम उपलब्धि से लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होने बताया कि वाराणसी एवं लखनऊ जैसे बड़े शहरों से वापस लौटने के बाद मुझे पूरी तरह से निराशा मरीजों को हमने ठीक किया है। कुछ मरीजों ने भी प्रत्यारोपण के बाद की खुशी का इजहार किया। डॉ.अवनीश सिंह ने बताया कि आज कल घुटना का प्रत्यारोपण करना बहुत आसान है। घुटना खराब होने के बाद मरीज का चलना-फिरना बंद हो जाता है। प्रत्यारोपण न कराने पर बोन क्वालिटी खराब हो जाती है। ऐसे में समय रहते किसी अच्छे डाक्टर को दिखाए। क्योंकि इसका प्रत्यारोपण ही एकमात्र विकल्प है। 50 वर्ष के उपर कोई भी महिला या पुरूष प्रत्यारोपण करा सकता है।