जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की ने अपने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार की सुबह तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंच पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही एक युवक उससे जबरन संबंध बनाने का प्रयास करता रहता है। विगत कुछ दिन पहले देर शाम युवक घर के बगल में आकर मुझे बुलाकर मेरे साथ छेड़खानी की। उस दिन के बाद युवक मुझे रोज स्कूल जाते समय रास्ते में गंदी गंदी हरकत करता था। युवक से तंग होकर मैंने अपने घरवालों से सारी बाते बताई जिसके बाद मेरी मां ने फोन कर उससे बात की तो उसने मेरी मां को धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी को बदनाम कर दूंगा तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। पीड़िता ने मां के साथ तहसील पहुंच पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
जान से मारने की धमकी पर समाधान दिवस में सौंपा पत्रक
Previous article

