जौनपुर धारा,जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह अपने समर्थको के डीएम कार्यालय पर धमक पड़े। कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में समर्थक पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि अभी तक हमें सुरक्षा के लिए कोई पुलिस कर्मी नहीं दिया गया है। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर कई गंभीर आरोप लगाया। अशोक सिंह ने बताया कि नामांकन के पूर्व से ही आवेदक के ऊपर नामांकन न करने का दबाव बनाया जाने लगा था, और चुनाव प्रचार करने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें बुलाकर ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि आपको सुरक्षा कर्मी दिया जाएगा।
― Advertisement ―
जान का खतरा बताकर प्रत्याशी अशोक सिंह ने की सुरक्षा की मांग

Previous article
Next article

