जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि 8 फरवरी को 12 बजे दिन में स्थान राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। जनपद में निवास करने वाले ऐसे बेरोजगार नवयुवक/युवतियां जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो तथा कक्षा 8 या उससे अधिक उत्तीर्ण हो तथा उपयुक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त हो जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
जागरूकता शिविर का आयोजन 8 को
Previous article

