― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजलजीवन मिशन व सड़क चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों संग डीएम ने की...

जलजीवन मिशन व सड़क चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों संग डीएम ने की समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में गुरुवार देर सायं जल जीवन मिशन और यातायात एवं सड़क चौड़ीकरण के कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां भी अवैध रूप से यातायात वाहन का संचालन हो रहा है उसे प्रभावी ढंग से रोकना सुनिश्चित किया जाए, जिससे शहर में जाम की समस्या का निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर बहुतायत संख्या में चल रहे ई-रिक्शा को स्थान/मार्ग आवंटित किया जाए और जेसीज चौराहे से ओलनगंज तक सड़क चौड़ीकरण के सन्दर्भ में निर्देशित किया कि अवैध अतिक्रमण चिन्हित करते हुए भवन स्वामियों को स्वयं के स्तर से अतिक्रमण हटाया जाये अन्यथा प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया जायेगा। तदोपरान्त जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में एफएचटीसी के कार्यों की भौतिक प्रगति निराशाजनक पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को भौतिक प्रगति में एफएचटीसी और योजनाओं के कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा, अधि. अभि. जलनिगम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...