Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजलजीवन मिशन कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

जलजीवन मिशन कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जलजीवन मिशन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने बताया कि 1208 प्रोजेक्ट सेक्शन हो चुके है। सभी का डीपीआर बन चुका है। जनपद को 6 लाख 10 हजार कनेक्शन का लक्ष्य मिला है जिसमें लगभग 1 लाख 22 हजार कनेक्शन दिया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से एफएसटीसी कैसे बढ़ाये इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था एफकॉन एवं वेलस्पन से जानकारी लिया कि उनके द्वारा कितनी मशीने प्रयोग में लगाई गई है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिया कि टीमें एवं मशीन बढ़ाकर दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था वर्क प्लान दे और उसे सत्यापन करे। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त कराया कि अगले महीने से कार्य में प्रगति दिखेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, डीएफओ प्रवीण खरे, डीएसटीओ आरडी यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।