― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरमंगेतर से हुआ झगड़ा तो किशोरी ने लगा ली फांसी

मंगेतर से हुआ झगड़ा तो किशोरी ने लगा ली फांसी

  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव की घटना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी एक किशोरी ने अपने मंगेतर से झगड़ा होने के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। स्वजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हो पाई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी सूर्यबली की 18 वर्षीया पुत्री माया जो कि गोविंदपुर मनिहा स्थित बीडी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी तथा उसकी शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में एक युवक से तय हुई थी ने गुरुवार की रात किसी समय बंद कमरे में खुद को फांसी लगा लिया। स्वजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी तय होने के बाद युवक माया से मिलने उसके स्कूल के बाहर आता जाता था तथा बात करने के लिए मोबाइल भी दे रखा था। गुरुवार को किसी बात पर दोनों में बहस होने के बाद उक्त युवक स्कूल में उससे मिलने आया तथा माया से मोबाइल छीनकर लेकर चला गया। स्वजनों के अनुसार गुरुवार की रात खा पीकर माया अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। इसी दौरान लड़के का फिर फोन आया जिस पर दोनों ने किसी बात पर बहस भी होती रही। स्वजनों ने सोचा कि मामला शांत हो गया होगा। मंगेतर से झगड़ा होने पर माया ने छत में लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे रात में किसी समय फांसी लगा ली। सुबह जब उसको जगाने स्वजन गए तो दरवाजा बंद देख कर उनको आशंका हुई। दरवाजा तोड़ने पर छत से लटकता माया का शव देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। यदि उसके स्वजन कोई तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...