जौनपुर धारा, मडियाहूँ। स्थानीय नगर के प्राचीन काँवरिया संघ सेवा महासमिति द्वारा शनिवार की सुबह लगभग 11.30 बजे रामेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ काँवरियों का जत्था कंधों पर काँवर लिये पूरे नगर का भ्रमण करते हुए विन्ध्याचल दर्शनोंपरांत जल लेकर पैदल मडियाहूँ स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज पर स्थित रामेश्वर महादेव व गोला बाजार स्थित निलकंठ महादेव को जलाभिषेक व पूजा अर्चना करेगें। यह कार्यक्रम महासमिति के देख रेख में बोलबम व डाकबम के सभी लोग कानून वयवस्था को मद्देनजर करेंगे। इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामबाबू सेठ के साथ समिति के पदाधिकारी सुरेश मौर्या, अतुल उपाध्याय, टप्पू पाठक, मुन्ना चौरसिया, बिन्दु साहू, माता प्रसाद, बृजेश दूबे, राजेश अग्रहरी, मुलायम पटेल, मनोज चौरसिया, रवि केशरी, बंटू सिहं, राजकुमार मौर्या, स्वपनील मौर्या, देव साहू, संजय राय, आनंद मिश्रा, गोली साहू, अमन पटेल सहित नगर के संभ्रांत सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
जल लेने विन्ध्याचल प्रस्थान हुई महासमिति

Previous article


