- पुलिस प्रशासन ने कराया डायवर्जन
जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम औरी के पास जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर स्थित टाईनाले पर आवागमन हेतु ब्रिटिश शासन काल में निर्मित पुलिया इन दिनों जर्जर हो जाने से मौत को दावत दे रही है। गौरतलब है कि चन्दवक गोमती नदी पर बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेतु के क्षतिग्रस्त हो जाने से आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली सभी भारी वाहन केराकत से होकर वाराणसी जाने लगे जिसके चलते अंग्रेजों के हाथों आमजन की सहूलियत के लिए बनायी गयी पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सम्भावित दुर्घटना के मद्दनेजर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने दो कांस्टेबल मौके पर तैनात करा दिया है और आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन सुनिश्चित कराया।



