Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रधान पद पर तीन सदस्य के लिए एक पर्चा दाखिल

प्रधान पद पर तीन सदस्य के लिए एक पर्चा दाखिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के ग्राम पंचायत सवायन के रिक्त पड़े ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए सोमवार को उम्मीदवारों ने ब्लाक मुख्यालय पर समर्थकों संग पहुँचकर अपना पर्चा दाखिल किया। गौरतलब हो कि ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार के असामयिक निधन से उक्त पद रिक्त पड़ा हुआ था जिसके लिए सोमवार को जहां दीपक कुमार पुत्र रामप्यारे, अनीता पत्नी स्व. अरविन्द व संजू पत्नी स्वारथ ने प्रधान पद के लिए अपने समर्थकों संग स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर पहुँचकर पर्चा दाखिल किया, वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मीरा पत्नी रत्तीलाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस आशय की जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ आईएसबी सुरेन्द्रनाथ ने बताया कि ग्राम प्रधान के लिए तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक पर्चा दाखिल किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेश कुमार समेत थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।