― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजर्जर तारों के कारण अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त

जर्जर तारों के कारण अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त

  • भीषण गर्मी में बढ़ते हुए तापमान से बेहाल हुए लोग

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। उमस भरी गर्मी के बीच जहाँ एक ओर पूरे नगर में विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई हैं। वहीं कुछ मोहल्लों में जर्जर तारों के कारण आ रहे छोटे-छोटे फाल्ट के कारण जनता को अघोषित बिजली कटौती झेलना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं भीषण गर्मी में गुजारा बरने को मजबूर हैं। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ट्रिपिंग और जर्जर तारों के चलते पिछले कुछ दिनों से रातों दिन प्रति घंटे लगभग पांच से दस बार आँच मिचौली करती रहतीं है। लोगों का कहना है कि शासन से निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं लेकिन जर्जर तारों और खम्भों के चलते कैसे बिजली मिले? विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बार-बार कहा जाता है कि सभी जर्जर तार बदले जाएंगे। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है और आए दिन घंटे तार टूट कर गिरते रहते हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। प्रतिदिन बढ़ते हुए तापमान से आम जनमानस बेहाल हैं। क्षेत्रिय जनता इस साल भी जर्जर तार न बदले जाने से भीषण गर्मी में जग कर रात बिताने को मजबूर है। फिलहाल जनता दिन रात हर घंटे हो रहे अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त है और अधिकारी नेता विधायक व सांसद एसी में चैन की नींद सो रहें है।

Share Now...