- निर्वस्त्र अवस्था में क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप
जौनपुर धारा, जौनपुर। असवा और गरियाव गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक बालिका की लाश की सूचना पर पहुंची जंघई चौकी पुलिस ने मामला मुंगराबादशाहपुर पुलिस का बताते हुए मुंगरा पुलिस को अवगत कराया। जांच में पता चला की गरियांव गांव की बालिका रिंकी देवी (14) पुत्री घनश्याम गौतम की सोमवार की रात्रि में ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतिका के पिता की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी तथा भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं बतायी जा रही है। बहन पिंकी व माता सरोजा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मां सरोजा देवी ने गांव के दो युवकों पर आरोप लगाया है की रात में बेटी के फोन पर बगल के शन्नी का फोन आने के बाद मेरी बेटी गायब हुई और सुबह उसकी निर्वस्त्र लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। परिजनों की तहरीर पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई है।



