Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजरूरतमंदों के बीच लायन्स क्लब ने वितरित किये कम्बल

जरूरतमंदों के बीच लायन्स क्लब ने वितरित किये कम्बल

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा जरुरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाते हुए कम्बल वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में लायन्स सदस्य रात्रि में नगर में भ्रमण कर रुहट्टा, पालिटेक्निक चौराहा, सिटी रेलवे स्टेशन, हुसैनाबाद, रोडवेज, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, बड़ी मस्जिद तिराहा, सब्जी मण्डी, भंडारी रेलवे स्टेशन, अटाला मस्जिद, शाही किला, सदभावना पुल आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर बेसहारा, राहगीर, रिक्शेवाले, मजदूर व जरुरतमंदो को तथा कुछ पहले से चिन्हित जरुरतमंद लगभग 120 लोगों को कम्बल वितरित किया गया। एरिया लीडर जीएटी डा. क्षितिज शर्मा ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कम्बल बांटकर उद्घाटन किया। अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। भीषण ठंड को देखते हुए लोगों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर डा. क्षितिज शर्मा ने बताया कि शीत लहर एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गरम कपड़े पहने व शरीर को पूरा ढके। ओढ़ने के लिए बहुपरत कपड़े भी उपयोगी है। यथासंभव घर के अंदर रहें, ठंडी हवा से बचे। नियमित रूप से गरम पेय सेवन करें। बुजुर्ग और बच्चों का ठीक से देखभाल करें। ठंड से बच्चों में कई तरह की बीमारियां होती है। इसके बचाव को लेकर अभिभावकों को सतर्क रहने की जरुरत है। इन दिनों फ्लू, सर्दी जुकाम, हाइपोथर्मिया, इन्फ्लूएंजा, अस्थमा, ब्रोन्काइटिस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की शुरूआत होती है। बच्चों में व्यस्कों की अपेक्षा रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होने से बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। हृदय मरीजों को भी विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए।  इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय, मण्डल टीबी उन्मूलन चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव राजीव श्रीवास्तव, निदेशक गोपीचंद साहू, रीजन चेयरमैन अशोक मौर्य आदि ने भी जरुरतमंदों के बीच कम्बल वितरित किया।