जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंवरपुर गांव में बीते 27 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे जमीन बंटवारे को लेकर एक पक्ष के विशाल उपाध्याय, मधु उपाध्याय, सुमन उपाध्याय व शारदा देवी ने मिलकर जय प्रकाश उपाध्याय को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया एवं पीड़ित जय प्रकाश उपाध्याय की तहरीर के आधार पर उपरोक्तगण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।सेंगर सहित अन्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट

Previous article

