Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरजनता की समस्याओं का निदान कराना मेरी प्राथमिकता : डीएम

जनता की समस्याओं का निदान कराना मेरी प्राथमिकता : डीएम

जौनपुर धारा,जौनपुर। नए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को माँ शीतला चौकियां का आशीर्वाद लेने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। डीएम के स्वागत में सुबह से अधिकारी कर्मचारी जूटे रहे। ज्ञातव्य हो कि बीते 27फरवरी को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का तबादला नोएडा कर दिया था, उनके स्थान पर अनुज कुमार झा को नये जिलाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। शुक्रवार को अनुज कुमार झा ने 57वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने बताया कि मैं मेघालय चुनाव में बतौर प्रेक्षक तैनात था, कल चुनाव प्रक्रिया समाप्त कराने के बाद आज जौनपुर जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया है। उन्होंने कहा कि जन समस्यायों को त्वरित गति से निपटारा, केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होने बताया कि वे मूलरूप से बिहार दरभंगा जिले के मूल निवासी है, 2002 में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 2003 से जॉब कर रहे है। जॉब करते हुए एमए की पढ़ाई उसके बाद तैयारी किया 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। इससे पूर्व अयोध्या, महोबा, बुलन्दशहर, कनौज, रायबरेली में जिलाधिकारी रह चुके है।