Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरजमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दो महिलाओं को पीटा

जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दो महिलाओं को पीटा

  • घटना की सूचना देने पहुंचे घायल महिला के देवर को पुलिस ने हवालात में बंद किया
  • कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को जमकर लाठी डंडा और ईंट पत्थर चला। इस दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। शिकायत है कि घायल महिला का देवर जब कोतवाली थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव का है। हिना जैसवार का उसके पड़ोसी हीरालाल से जमीन को लेकर झगड़ा है। मामला दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन है। शिकायत है कि सोमवार को हीरालाल हिना की जमीन पर पक्का निर्माण करा रहे थे। हिना ने विरोध किया तो हीरालाल, जियालाल, लीलावती नगीना और प्रिया खुशबू, साक्षी ने मिलकर उसकी लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची हिना की सास मूरता देवी को भी पीटकर घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हिना देवी का देवर साहिल अपने सहयोगी पवन के साथ कोतवाली थाना पहुंचा तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। पीड़ितों ने सीओ गौरव शर्मा से गुहार लगाई है।